नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध 20 से अधिक डिग्री कॉलेजों में इस बार छात्रसंघ चुनाव कराएं जाएंगे।
सितंबर में होंगे चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छात्रसंघ चुनाव सितंबर में होने की उम्मीद है। कुमाऊं विवि ने अपने वार्षिक कैलेंडर में सितंबर में चुनाव कराने की बात कहीं है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने वार्षिक कैलेंडर में भी सितंबर माह में निर्धारित तिथि तक हर हाल में चुनाव कराने का उल्लेख किया है। विवि की ओर से 10 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव कराने का जिक्र वार्षिक कैलेंडर में किया गया है।