Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिया यह निर्णय, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बीते कल गुरुवार को विश्वविद्यालय के परिसर निदेशक एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक ली।

बैठक में लिया निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उन्होंने आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की। जिस पर निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर को चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश एवं पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी सभी संस्थानों को भेज दी जाएगी। दरअसल कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए धरना-प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि 27 सितंबर को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। वहीं अब 18 सितंबर को चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश एवं पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी सभी संस्थानों को भेज दी जाएगी।

Exit mobile version