नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत को सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें रसायन विज्ञान में उनके दीर्घकालिक व नवोन्मेषी योगदान के लिए ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें लखनऊ में आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव 2025’ के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्हें यह सम्मान उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों, औषधीय रसायन क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित उनके 175 से अधिक शोधदृपत्रों, पेटेंटों और शोध नेतृत्व के आधार पर दिया गया है। कुलपति के रूप में उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा दी है, जिससे विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत हुई है।