Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि अपने कर्मचारियों को करेगा कंप्यूटर में दक्ष, कवायद शुरू

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर में दक्ष बनाएंगे।

लगाया जाएगा शिविर

मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए भी कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य रूप से शामिल है। ऐसे में विवि ने निर्णय लिया है कि वह अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर की शिक्षा देगा। इससे कार्य करने में आसानी होगी। विवि के डीएसबी परिसर में करीब 120 कर्मचारी है। बताया है कि इसके लिए जल्द ही कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया जाएगा और कंप्यूटर विशेषज्ञों के माध्यम से कंप्यूटर ज्ञान की जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version