Site icon Khabribox

नैनीताल: भव्य रूप से आयोजित होगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह, इन्हें भेजा पत्र

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दीक्षांत समारोह इस वर्ष 04 नवंबर को प्रस्तावित है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह की तिथि को लेकर कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह को पत्र भेजा है। समारोह के दौरान पीएचडी उपाधियां प्रदान की जाएंगी, वहीं विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही डी-लिट और डीएससी की उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी।

Exit mobile version