Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि: डीएसबी नैनीताल और भीमताल परिसर में इतने 22 जून से 20 दिनों का घोषित हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए अपने दो प्रमुख परिसरों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।

अवकाश घोषित

जिसमें विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर (नैनीताल) और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर (भीमताल) में आगामी 22 जून से 20 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह ग्रीष्मकालीन अवकाश 22 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। छुट्टियां समाप्त होने के बाद 13 जुलाई से दोनों परिसरों में कक्षाएं और अन्य कामकाज पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित किए जाएंगे।

Exit mobile version