Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि: डीएसबी परिसर के छात्रों के लिए ‘भारत बोधिक्स 2026’ परीक्षा की घोषणा, 1 लाख तक का नकद पुरस्कार जीतने का शानदार मौका

​नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर ‘भारत बोधिक्स 2026’ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

परीक्षा का आयोजन

जिसमें छात्र आकर्षक नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आगामी 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
• ​प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये (1 प्रतिभागी)
• ​द्वितीय पुरस्कार: 50-50 हजार रुपये (2 प्रतिभागी)
• ​तृतीय पुरस्कार: 25-25 हजार रुपये (4 प्रतिभागी)
​
​31 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

​अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. चंद्रकला रावत ने विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट bharatboudhiks.com पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
​

Exit mobile version