Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि: जानें कब होगी पीएचडी द्वितीय काउंसलिंग, बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा आवेदन की भी बढ़ी तिथि

नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग की घोषणा कर दी है। इसके अलावा बीएड द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ी है।
​पीएचडी द्वितीय काउंसलिंग इतने अगस्त को

मिली जानकारी के अनुसार बीएड द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य एवं बैक) की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 अगस्त 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (KUPPAT-2026) की प्रथम काउंसलिंग के बाद खाली रही सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग आगामी 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
• ​काउंसलिंग का समय: सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक (प्रातः 11 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य)।
•  ​काउंसलिंग स्थल:
◦ ​जैव-प्रौद्योगिकी (Biotechnology) विषय: सर जेसी बोस परिसर, भीमताल।
◦ ​शेष सभी विषय: डीएसबी परिसर, नैनीताल।
• ​शुल्क: 1600 रुपये (काउंसलिंग से पूर्व शुल्क काउंटर पर जमा करना अनिवार्य)।

Exit mobile version