Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक के छात्रों को सुधार परीक्षा का दिया एक और अंतिम अवसर, इतने अगस्त तक भरें फॉर्म

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों के स्नातक (UG) सेमेस्टर प्रणाली के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।

देखें वेबसाइट

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी और बीकॉम (ओल्ड कोर्स-2021) के छात्रों को सुधार परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरने का एक और आखिरी मौका दिया है। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि सुधार परीक्षा के लिए ईआरपी (ERP) पोर्टल पूर्व में 14 से 20 अगस्त तक खोला गया था। हालांकि, कई विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। बताया कि विश्वविद्यालय ने पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। अब इच्छुक छात्र 29 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Exit mobile version