Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने घोषित किए इतने पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम, समर्थ पोर्टल में करें चेक

नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य और व्यावसायिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

परिणाम घोषित

जिसमें इस बार कुल 22 पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घोषित किए गए परीक्षा परिणाम समर्थ (Samarth) पोर्टल और विश्वविद्यालय की ईआरपी प्रणाली पर अपलोड कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए हैं, उनमें-
• ​एमए (चतुर्थ सेमेस्टर): संस्कृत, हिन्दी, गणित, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, संगीत, ड्राइंग एंड पेंटिंग और शिक्षाशास्त्र।
• ​एमएससी: गणित, भौतिकी, भूगोल, सूचना प्रौद्योगिकी, फॉरेंसिक साइंस और फैशन डिजाइनिंग (द्वितीय सेमेस्टर)।
• ​अन्य पाठ्यक्रम: बीवीओसी इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (चतुर्थ सेमेस्टर), बीफार्मा (द्वितीय, चतुर्थ व अष्टम सेमेस्टर), बीफार्मा लेटरल एंट्री (चतुर्थ सेमेस्टर), एमबीए (द्वितीय सेमेस्टर) और डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (द्वितीय सेमेस्टर)।

देखें वेबसाइट

इसके अलावा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के अंतर्गत एमकॉम, एमए तथा एमएससी के अंतिम (चतुर्थ) सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई को एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमए (अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं इतिहास) चतुर्थ सेमेस्टर तथा एमएससी (प्राणी विज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

इन विद्यार्थियों का रोका परिणाम

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने परीक्षा आवेदन के समय समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर अपना स्टूडेंट अकाउंट सक्रिय नहीं किया है, उन्हें परिणाम देखने में समस्या हो सकती है। इसके अतिरिक्त, जिन विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र या निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय को समय से ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुए हैं, उनके परीक्षा परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं।

Exit mobile version