नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य, बैक तथा एकल छात्र परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
परिणाम घोषित
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परिणामों में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के कई प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
• लॉ एवं मैनेजमेंट: BBA LLB, BA LLB (Hons), PG Certificate in Cyber Law, MBA (Tourism), MBA (Specialization), और B.Com (Banking & Finance)।
• साइंस एवं मेडिकल/फार्मेसी: B.Pharm, BSc Forestry, MSc Biotechnology, MSc Microbiology, MSc Food Technology, MSc Environmental Science, MSc Horticulture, MSc Agronomy, और Integrated BSc-MSc Biotechnology।
• कला, मीडिया एवं डिजाइन: Bachelor of Fine Arts, Master of Fine Arts, MA Animation & Design, MSc Fashion Designing, तथा Master of Journalism & Mass Communication (MJMC)।
• अन्य व्यावसायिक व डिप्लोमा कोर्स: MA Yogic Science, B.Lib & ISC, M.Lib & ISC, M.Ed, PG Diploma in Guidance & Counseling Skills, Master of Physical Education & Sports Science, और M.Voc in Hospitality Management।