Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि ने घोषित सम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा परिणाम किए घोषित, इस पोर्टल पर देखें रिजल्ट

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 की स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) की सम सेमेस्टर तथा वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं।

परिणाम जारी

जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय के ईआरपी (ERP) पोर्टल पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र अपने लॉगिन विवरण और एबीसी (ABC) आईडी की मदद से पोर्टल पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम संबंधित महाविद्यालयों (कॉलेजों) के पोर्टल लॉगिन पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क अभी तक जमा नहीं हो पाया है, उनके परिणाम फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रोक दिए गए हैं।

Exit mobile version