Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किया बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष की सुधार परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित वार्षिक सुधार परीक्षा के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

परिणाम घोषित

जिसमें परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय के आधिकारिक ईआरपी पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।‌ जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में पंजीकृत छात्र-छात्राएं अपना अंकपत्र (Marksheet) कुमाऊं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ईआरपी (ERP) पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

इनका रोका गया है परिणाम

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा आवेदन पत्र या ऑनलाइन परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है, उनके परीक्षा परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपना परिणाम जारी करवा सकते हैं।

Exit mobile version