Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय: स्नातक और स्नातकोत्तर की खाली सीटों पर एडमिशन का अंतिम मौका, 21 सितंबर तक कराएं पंजीकरण

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026 की रिक्त सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश पंजीकरण पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण पोर्टल 19 सितंबर सुबह 10:30 बजे से सक्रिय कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के बाद आवेदनों के रिव्यू (समीक्षा) और प्रोसेस करने की सुविधा 20 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर की शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Exit mobile version