Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय: प्रो. मनोज कुमार आर्या को जिम्मेदारी, बने शोध निदेशक, कूटा ने किया सम्मानित

​नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्या को विश्वविद्यालय का नया शोध निदेशक नियुक्त किया गया है।

मिली यह जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा की गई यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों की अवधि के लिए लागू होगी।
​प्रो. आर्या की इस नई जिम्मेदारी पर ‘कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ’ (कूटा) ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर और तिमूर का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
​
किया जा चुका है सम्मानित

प्रो. मनोज कुमार आर्या को अध्यापन और उच्चस्तरीय शोध के क्षेत्र में लंबा और समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उनके पास 18 वर्ष से अधिक का अध्यापन और 21 वर्ष से अधिक का शोध अनुभव है। प्रो. आर्या वन कीट विज्ञान, कीट जैव विविधता और पारिस्थितिकी के क्षेत्र में निरंतर शोधरत हैं। उन्हें FIAES (फ़ेलोशिप/उपाधि) से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नाम पर 3 पुस्तकें, 1 मोनोग्राफ, 70 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र और 30 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं।
​

Exit mobile version