Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और डीएसबी निदेशक प्रो. नीता बोरा सेवानिवृत्त, दी भावभीनी विदाई

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा सोमवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए।

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर डीएसबी परिसर के कला संकाय सभागार में एक विशेष सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों वरिष्ठ शिक्षाविदों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई। वहीं कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को उनके सफल कार्यकाल के लिए शॉल ओढ़ाकर और जागेश्वर धाम का स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा को शॉल ओढ़ाने के साथ ही कुमाऊं के ईष्ट देव ग्वेल (गोलू) देवता का चित्र भेंट कर विदाई दी गई।

रहे उपस्थित

इस विदाई समारोह में प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. रीना सिंह, प्रो. नीलू, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. किरण बर्गली, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. अर्चना श्रीवास्तव, प्रो. दीपक पालीवाल, डॉ. रुचि मित्तल, डॉ. भूमिका, डॉ. हृदेश कुमार सहित कई अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा 79 बटालियन एनसीसी और 5 नेवल एनसीसी के कैडेट्स ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Exit mobile version