Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल पुलिस ने फिर साबित किया “अतिथि देवो भव:” का भाव, ब्रीफकेस बरामद कर भिजवाया पर्यटक के घर

दिनांक 20-04-223 को समय लगभग 1900 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता जी हल्द्वानी स्थित CCTV कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथी संघ नैनीताल घूमने आये थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में गुप्ता जी का सफारी ब्रीफकेस ऑटो में छूट गया, जिसमें जरूरी कागजाद एवं कीमती सामान था।

अथक प्रयास के बाद ब्रीफकेस बरामद

      इस क्रम में सभी सीसीटीवी स्टाफ द्वारा लगातार फुटेज चैक किया गया।ऑटो का न0 स्पष्ट न होने के कारण काफी मेहनत के बाद CCTV टीम को आखिरकार दिनांक 24-04-2023 को सफलता प्राप्त हुई एवं पर्यटक गुप्ता जी को सूचित* किया गया। ब्रीफकेस बरामदगी की खबर सुनकर गुप्ता जी फूले नहीं समायें तथा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद* ज्ञापित किया।

ब्रीफकेस कानपुर भेजा गया

      गुप्ता जी के अनुरोध के अनुसार आज 25-04-23 को उक्त बरामद ब्रीफकेस को शताब्दी बस स0- UP78HT 3735 के मैनेजर शुभम शर्मा को सुपुर्द कर, कानपुर भेजा गया

       निम्न CCTV स्टाफ, जिनका ब्रीफकेस रिकवर् करने एवम् कानपुर भेजने में विशेष योगदान रहा

1- HC प्रमोद जोशी
2- का0 गुलशन गिरी
3- का0 रोहित कुमार
4- का0  राजेंद्र बिष्ट
5- HG महेश उपाध्याय

Exit mobile version