Site icon Khabribox

नैनीताल: भव्य होगा माँ नंदा देवी महोत्सव, मेले‌ को मिलेगा ए श्रेणी का लाभ

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में सितंबर में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीते कल शुक्रवार को राम सेवक सभा के पदाधिकारियों ने एक बैठक की।

पदाधिकारियों ने जताई खुशी

मिली जानकारी के अनुसार पदाधिकारियों ने खुशी जताई कि इस वर्ष भी नंदा देवी महोत्सव को ए श्रेणी के मेले का लाभ मिलेगा। इसमें चार लाख रुपये तक की धनराशि और मांग किए जाने पर सांस्कृतिक दल भेजे जाने का प्रावधान होता है। बैठक में सभा अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि यह निर्णय लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या ने भी विचार रखे।

बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक में महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, मुकेश जोशी, बिमल साह, अशोक साह, प्रो. ललित तिवारी, मोहित लाल साह, राजेंद्र लाल साह, हरीश सिंह राणा, विक्रम साह आदि लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version