Site icon Khabribox

नैनीताल: आज मातृ दिवस पर ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम का आयोजन, 20 संघर्षशील महिलाएं होंगी सम्मानित

नैनीताल: आज रविवार को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज रविवार को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की उन 20 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और कड़े संघर्ष के बीच अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम की थीम “मां तुझे प्रणाम” रखी गई है। समारोह दोपहर 12 बजे नैनीताल क्लब में आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version