Site icon Khabribox

नैनीताल: तल्लीताल डांठ पर 70 के दशक में स्थापित महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा हटी, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के तल्लीताल डांठ पर 70 के दशक में स्थापित महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा हटा दी गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शुक्रवार को लोनिवि ने इस मूर्ति को हटा दिया है। बताया कि प्रतिमा को पूरी तरह सुरक्षित ढंग से हटाया गया है और इसे जल्द ही तल्लीताल क्षेत्र में किसी उपयुक्त स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा। यह कदम हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत उठाया गया है। यह प्रतिमा कई दशकों से तल्लीताल चौराहे की पहचान बनी हुई थी।

Exit mobile version