Site icon Khabribox

नैनीताल: आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर बाघ, जानें रेस्क्यू टीम को कैसे मिली यह सफलता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल में भीमताल इलाके में आदमखोर बाघ ने काफी आतंक मचाया हुआ था। जिससे लोग दहशत में थे।

रेस्क्यू टीम ने पकड़ा आदमखोर बाघ

जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि आदमखोर बाघ पकड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 दिसंबर 2023 को सुबह वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है, जिसने एक गाय का शिकार किया है। इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे। उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई और रेस्क्यू के लिए निकल गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने टाइगर द्वारा मारी हुई गाय को ऐसे स्थान पर रख दिया, जहां से रात में टाइगर पर निशाना लगाया जा सके और उसे बेहोश किया जा सके। इस आदमखोर बाघ ने अब तक तीन महिलाओं और मवेशियों को मारा है।

की जाएगी जांच

अब वन विभाग की टीम ने टाइगर के ब्लड, स्वाब और बालों के सैंपल लिए जिसका मिलान मारी गई महिलाओं के सैंपल से कराया जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि यह वही आदमखोर बाघ है।

Exit mobile version