Site icon Khabribox

नैनीताल: रूस से भारत तेल ला रहे उत्तराखंड के मर्चेंट नेवी कप्तान ब्रिटेन में गिरफ्तार, परिवार ने पीएम से लगाई गुहार, की यह मांग

नैनीताल: रामनगर (उत्तराखंड): रूस से भारत कच्चा तेल लेकर आ रहे मर्चेंट नेवी के कप्तान अजय पंत को ब्रिटेन में हिरासत में लिए जाने के बाद से उनके गृहक्षेत्र रामनगर के चिल्किया गांव में दुख का माहौल है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जिस पर कप्तान अजय की सुरक्षित वापसी के लिए उनका परिवार हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन समय बीतने के साथ ही परिजनों की चिंताएं और सदमा गहराता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के अनुसार, करीब 15 दिन पहले अजय ने अपने बच्चों से फोन पर बात की थी और बताया था कि उनका जहाज जल्द ही गुजरात पहुंचने वाला है। लेकिन इस बीच आई उनकी गिरफ्तारी की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घर में उनकी पत्नी रितु पंत, दो छोटी बेटियां और मां दीपा पंत का रो-रोकर बुरा हाल है।

लगाई मदद‌ की गुहार

​रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटे की रिहाई के लिए पिता वीसी पंत ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर संपर्क साधा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सांसद अनिल बलूनी और सांसद अजय भट्ट से बातचीत हुई है। वहीं, उत्तराखंड शासन के सचिव शैलेष बगौली ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव को पत्र लिखकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं कप्तान अजय पंत की पत्नी रितु पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पति की रिहाई के लिए भावुक अपील की है। 17 जून को किए गए अपने पोस्ट में रितु ने लिखा मेरे पति अजय पंत ने केवल अपनी कंपनी के निर्देशों का पालन करते हुए अपने पेशेवर दायित्वों को निभाया है। जहाज या कंपनी के स्वामित्व से उनका कोई व्यावसायिक लेना-देना नहीं है।” कहा कि एक निर्दोष पेशेवर को अंतरराष्ट्रीय विवादों से दूर रखकर जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए।

Exit mobile version