Site icon Khabribox

नैनीताल: नाबालिग चला रहा था कार, बगल सीट पर बैठा था पिता, पुलिस ने पिता के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थाना भीमताल प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र खुटानी तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान एक कार संख्या UK04N6239 भवाली से भीमताल की ओर आती हुई पाई गई, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। वाहन को रोककर जांच की तो पिता कार की बगल वाली सीट पर बैठा था। इस पर नाबालिग के संरक्षक पिता निवासी मल्लीताल के विरुद्ध थाना भीमताल पर मु0अ0सं0-22/25, धारा 199(ए) मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

अभिभावकों से अपील

बताया कि इस धारा के अंतर्गत अभिभावक/वाहन स्वामी को तीन वर्ष तक का कारावास व ₹25,000 का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। जनपदवासियों से भी अपील की कि अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें।

पुलिस टीम रहीं शामिल

– उ0नि0 गगनदीप सिंह, थाना भीमताल
– कानि0 रविशंकर पाठक

Exit mobile version