Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस से अभद्रता, हूटर बजाकर सड़क पर रौब, कानून हाथ में लेना पड़ा भारी, सीज हुई 03 लग्जरी गाड़ियां, 10 लोगों पर कार्यवाही

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 13/09/2025, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) तथा UP32NX0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। 02 वाहन रोक लिए गए जबकि थार वाहन मौके से तेज गति से भाग गया। पीछा कर बैलपड़ाव पुलिस द्वारा उसे रोक लिया गया।

नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त

पूछताछ में सामने आया कि गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज गति से दौड़ा जा रहा था। रोकने पर वाहन सवार
10 लोग गाड़ी से उतरे और पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी वाहन सवार तेज गति से भागने लगे, लेकिन कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन रोक लिए गए, सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत तीनों वाहन सीज कर थाने में खड़ा किया गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूल किया गया और माफ़ीनामा लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कानून का उल्लंघन और पुलिस से बदतमीजी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version