नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एरीज) नैनीताल और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अधीन इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट (आईआरडीई) देहरादून के बीच एमओयू हुआ है।
अहम समझौता हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच बीते बुधवार को अहम समझौता (एमओयू) हुआ है। जिसमे एमओयू में एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नाजा और आईआरडीई के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने हस्ताक्षर किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि समझौते के तहत दोनों संस्थान एरीज की प्रेक्षण सुविधाओं का उपयोग करते हुए अंतरिक्ष में मौजूद वस्तुओं की निगरानी और डाटा संग्रहण करेंगे। साथ ही खगोल विज्ञान और स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (एसएसए) अनुप्रयोगों के लिए संयुक्त रूप से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स आधारित प्रणालियों का विकास करेंगे। वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की मदद से इमेज प्रोसेसिंग और डाटा विश्लेषण तकनीकों का विकास किया जाएगा।