नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके की गंभीर घटना के दृष्टिगत एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूरे जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
सतर्क रहने के निर्देश
एसएसपी के आदेशानुसार जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य बॉर्डर बैरियरों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा दृष्टि से BDS टीमों एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, सार्वजनिक स्थानों आदि की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही एसएसपी ने समस्त पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।