Site icon Khabribox

नैनीताल: जल्द तमिल फिल्म कालकेतू में अभिनय करती नजर आएंगी नैनीताल की शुभांगी पंत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले की निवासी शुभांगी पंत फिल्म कालकेतु में अभिनय करती नजर आएंगी।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री शुभांगी पंत इन दिनों नैनीताल है। वह यहां अपने ननिहाल में हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब तक वह अब तक 14 फिल्में कर चुकी हैं जिसमें से उनकी आठ फिल्में रिलीज भी हो चुकी हैं। उनकी फिल्म कालकेतु शीघ्र ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनकी मां इंद्रा पंत उनकी माता के रोल में हैं। फिल्म में देव गिल समेत तेलुगू के काॅमेडियन है। फिल्म राजाओं के पुनर्जन्म पर आधारित है। इसकी कन्नड़, मलयालम आदि में भी डबिंग होगी।

Exit mobile version