Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट ने की नैनीताल पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने की सराहना, एसएसपी स्वयं करेंगे जांच पर्यवेक्षण,15 दिवस में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा नैनीताल शहर में विगत दिनों घटित घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही हेतु नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित नैनीताल पुलिस बल की प्रशंसा की है।

उच्च न्यायालय नैनीताल ने की प्रशंसा

जिस पर कहा कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने बिना किसी बिलम्ब के पूरे क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस ने प्रभावित इलाकों में  फ्लैग मार्च निकालकर माहौल को शांत रखा। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जिससे परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया।

दिए यह निर्देश

साथ ही घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच के लिए क्षेत्राधिकारी लालकुआं, दीपशिखा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद एसएसपी नैनीताल को स्वयं पर्यवेक्षण करते हुए जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिवस में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version