Site icon Khabribox

नैनीताल: थर्टी फर्स्ट व नये साल के जश्न के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, इन जगहों पर की चेकिंग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के कुशल निर्देशन में आगामी नव वर्ष सेलिब्रेशन कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज हरबंस सिंह, एस०पी० सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ हल्द्वानी तथा उमेश कुमार मालिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत थाना पुलिस, अभिसूचना, बम डिस्पोजल स्क्वायड तथा डॉग स्क्वायड द्वारा जनपद के हल्द्वानी शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों, हल्द्वानी बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, पार्को, बाजार क्षेत्रों आदि में प्रभावी चेकिंग की गई।

कराया अवगत

साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों, यात्रियों अथवा दुकानदारों को अवगत कराया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि तथा आपातकालीन स्थिति पर तत्काल 112 व पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करें।

Exit mobile version