Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल पुलिस व एसडीआरएफ की तेज व साहसिक रेस्क्यू कार्यवाही में गहरी खाई से 15 लोगों का सफल रेस्क्यू, अस्पताल में पंहुच एसएसपी ने जाना घायलों का हाल

नैनीताल जिले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन

जानकारी के अनुसार यह हादसा ज्योलीकोट में दोगांव के पास हुआ।‌ जब दिल्ली के बदरपुर निवासी पर्यटकों का दल कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने के लिए आया था। वहीं शनिवार देर रात वे टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। दोगांव क्षेत्र में मटियाली बैंड पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया।  इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी ज्योलीकोट से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा व पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर भट्ट भुट्टा मोड़ के पास टेंपो ट्रैवलर संख्या T0825CH5768B लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया, जिसमें कई लोग घायल अवस्था में थे। पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क पर लाया गया। घायलों को चौकी ज्योलीकोट हाईवे पेट्रोल कार 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया।

घायलों का विवरण

जिसमें घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी, चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी, सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी उपचार हेतु भिजवाया गया। वहीं सुशीला तिवारी हॉस्पिट में डॉक्टरों द्वारा गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली‌ सोनू कुमार (32 वर्ष) निवासी बरहेन गांव, को मृत घोषित किया गया। घायलों में
1- अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
2-सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
3-सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
4-दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
5-निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
6-श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
7-पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
8-यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
9-अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
10-अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
11-शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
12-हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
13-श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
14-वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
15-विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली शामिल हैं।

Exit mobile version