Site icon Khabribox

नैनीताल: अपराध गोष्ठी में नैनीताल पुलिस कप्तान मीणा के कड़े तेवर, नशे के मकड़ जाल से युवाओं को बचाने के लिए है प्रतिबद्ध

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज 28 जनवरी 2025 को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी‌ की।‌

समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

जिसमें उन्होंने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा किये कार्यो की मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा की गई। “ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।

नशे के तस्करों की तोड़ें चैन

सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। NDPS और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं। साथ ही  ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें।

पुरुस्कृत एवं लाइन हाजिर की कार्यवाही

एसएसपी ने कहा कि जो पुलिसकर्मी NDPS अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी  कार्यवाही करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। परन्तु लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी। इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 04 अधिकारियों को SSI  दीपक बिष्ट लालकुंआ, SSI मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, SI गगनदीप थाना भीमताल, SI मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

किया लाइन‌ हाजिर

इसके अलावा 08 उ0नि0 व 02 का0 को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उ0नि0 बबीता थाना हल्द्वानी, उ0नि0 श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उ0नि0 प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, थाना हल्द्वानी, उ0नि0 विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, थाना हल्द्वानी, उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टी०पी०नगर, थाना हल्द्वानी उ0नि0 भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, थाना हल्द्वानी उ0नि0 देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव उ0नि0 रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी ANTF के का0 अरविंद कार्की तथा का0 नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाईन हाजिर किया गया है।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाएं कदम

एसएसपी ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें ताकि नशे के खिलाफ जनपद में प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

साइबर फ्रॉड, गृहभेदन व वाहन चोरी पर कार्यवाही

सभी थाना प्रभारियों को साइबर ठगी और वाहन चोरी के मामलों में सक्रियता दिखाने,  क्षेत्र में हुई चोरियों के शीघ्र खुलासे हेतु सम्बंधित अधिकारियों को धड़पकड़ के निर्देश दिए गए। एवं चोरी किये वाहनों की रिकवरी में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पर कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग एवं रेश ड्राइविंग पर अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कार्यप्रणाली और लंबित विवेचनाओं में सुधार

थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्कल ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी। लंबित विवेचनाओं और मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए गए। कहा कि पुलिसिंग के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, एसएसपी ने कई थाना/चौकी प्रभारियों को फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए। 

रहें मौजूद

इस मौके पर मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद, नरेंद्र सिंह कुंवर सी०एफ०ओ० नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जितेन्द्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, चंद्र शेखर भट्ट आशुलिपिक, पूरन आगरी रीडर सहित सभी थाना प्रभारी/शाखा/चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।

Exit mobile version