Site icon Khabribox

नैनीताल: दीपावली से पहले नैनीताल पुलिस की छापेमारी, हार-जीत की बाजी में पकड़े गए 13 जुआरी, साढ़े चार लाख रुपये बरामद

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा जुए के अड्डे पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में संजीत कुमार राठौड थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/10/2025 को बाईपास रोड भीमताल स्थित एक निजी टेंट हाउस परिसर में जुआ खेलते हुए 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना भीमताल में मु0अ0सं0- 61/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया एवं पकडे गये व्यक्तियों से 4,51,500 रुपये की धनराशि बरामद‌ की गयी।

गिरफ्तारी अभियुक्तों का विवरण

1- संजय सिंह पुत्र किशन सिंह 2- बृजमोहन पुत्र स्व० राजेन्द्र सिंह, 3- सदीप सिंह पुत्र नन्दन सिंह,  4. गौरव पुत्र विपिन चंद्र, 5. घनश्याम पुत्र घनानन्द, 6. पंकज कुमार पुत्र नन्द किशोर, 7. धीरज पुत्र वंशीधर, 8. हिम्मत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, 9. अंकित पुत्र सुन्दर लाल, 10. मोनू पाण्डे पुत्र जगदीश चन्द्र, 11. साहिल रायत, 12. कुन्दन सिंह पुत्र कुवंर सिंह, 13. प्रदीप पुत्र जीवन चन्द्र निवासीगण भीमताल जिला नैनीताल।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड
2- उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
3- अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा
4- कानि० ललित आगरी
5- कानि० विरेन्द्र सिंह
6- कानि० जगजीत सिंह

Exit mobile version