Site icon Khabribox

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल ने किया हस्तशिल्प एंड क्राफ्ट बाजार का विरोध

नैनीताल में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नेहरू युवा मंडल बेवर द्वारा 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित हो रही हस्तशिल्प एंड क्राफ्ट बाजार का नैनीताल व्यापार मंडल ने विरोध किया है।

बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों को बढ़ावा दिए जाने का किया विरोध:

शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट बाजार में पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी का कहना है कि नगर पालिका के द्वारा स्थानीय कारोबारियों के अनदेखी करते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नैनीताल के व्यवसायियों का काम हो रहा है प्रभावित:

नैनीताल का कारोबारी बीते 2 साल से कोरोना के चलते परेशान था। अब जैसे ही देश में कोरोना से हालात सामान्य होने लगे हैं। वैसे ही बाहरी राज्य से लोग आकर नैनीताल में प्रदर्शनी के नाम पर दुकानें लगा रहे हैं जिससे नैनीताल के व्यवसायियों का काम प्रभावित हो रहा है।

बाहर के व्यक्तियों को नहीं दिया जाएगा काम:

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति पर नैनीताल में आर्ट एंड क्राफ्ट के नाम पर बाहर के व्यक्तियों को काम नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आर्ट एंड क्राफ्ट दुकान लगा रहे लोगों के साथ जमकर बहस भी हुई। आर्ट एंड क्राफ्ट दुकानें संचालित करवा रहे आयोजक अनुज कुमार का कहना है कि भारत सरकार द्वारा उनको नैनीताल में दुकानें लगाने के लिए भेजा गया है। जिसके लिए उनके द्वारा नगरपालिका से पूर्व में स्वीकृति ली है इसके बावजूद भी व्यापारियों के द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है।

व्यापारी मौजूद रहे:

इस दौरान व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, उपाध्यक्ष रईस अहमद, उपसचिव परीक्षित शाह, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्री,राजेश वर्मा, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, मोहन सिंह नेगी समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version