Site icon Khabribox

नैनीताल: कल 02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व, अलर्ट मोड पर पुलिस, हल्द्वानी शहर‌ में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 02 अक्टूबर 2024 है। कल देशभर में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पर्व आयोजित होंगे।

चलाया चेकिंग अभियान

इस अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों  को सभी थाना क्षेत्र के होटल, ढाबा रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार थाना पुलिस, बीडीएस, डॉग स्क्वायड समेत हल्द्वानी शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।

Exit mobile version