Site icon Khabribox

नैनीताल: इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इतने मामलों की होगी सुनवाई

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आठ मार्च को होगा। इसी क्रम में जिलेभर में भी लोक अदालत लगाई जाएगी। बताया कि इसमें सिविल मामले, बैंक लोन रिकवरी के मामले, बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना संबंधित, पारिवारिक-वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस के मामले, श्रम संबंधित विवाद आदि सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे। इसके अलावा प्री-लीटिगेशन एवं लंबित करीब 4727 मामलों की सुनवाई होगी।

Exit mobile version