Site icon Khabribox

नैनीताल: 26 जनवरी को नैनीताल में राष्ट्रगौरव का उत्सव, परेड और सलामी से होगा शौर्य का प्रदर्शन, कुमाऊँ आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। 77वें गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद नैनीताल में गणतन्त्र दिवस परेड–2026 का आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को DSA मैदान, मल्लीताल, नैनीताल में पूरे गरिमामय वातावरण में किया जाएगा।

यह रहेंगे मुख्य अतिथि

उक्त समारोह में मुख्य अतिथि दीपक रावत, आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल के द्वारा प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी तथा आकर्षक रैतिक परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह रहेगा कार्यक्रम विवरण

🔹 परेड एलाईनमेंट पर – प्रातः 10:30 बजे
🔹 आगमन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल – 10:40 बजे
🔹 आगमन जिलाधिकारी, नैनीताल – 10:45 बजे
🔹 आगमन पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ रेंज – 10:50 बजे
🔹 आगमन आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल – 10:55 बजे
🔹 मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण – 11:00 बजे
🔹 रैतिक परेड प्रारम्भ – 11:05 बजे
🔹 मुख्य अतिथि का संबोधन – 11:30 बजे
🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन – 11:50 बजे

की यह अपील

इस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन की उपस्थिति रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ० मन्जूनाथ टी.सी. (आई.पी.एस.) ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतन्त्र दिवस समारोह की गरिमा को बढ़ाएं।

Exit mobile version