Site icon Khabribox

नैनीताल: राष्ट्रीय नौ सैनिक कैंप में उत्तराखंड के नेवल कैडेट्स ने रचा इतिहास, जीते 24 स्वर्ण पदक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय नौ सैनिक कैंप आयोजित किया गया।

शानदार प्रदर्शन

जिसमें उत्तराखंड के नेवल कैडेट्स की टीम ने ड्रिल और लाइन एरिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के लोनावला में 14 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नौ सैनिक कैंप में देशभर से सात सौ से अधिक नौ सेना कैडेटों ने हिस्सा लिया। कैंप में नेवल कैडेट्स के विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय नौ सैनिक कैंप में सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और 10 कांस्य पदक हासिल किए हैं। दावा है कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा पदक और उत्तराखंड डायरक्टोरेट 5 यूके नेवल यूनिट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Exit mobile version