Site icon Khabribox

नैनीताल: नहीं पहना मास्क तो‌ लगेगा 1000 का जुर्माना, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना सक्रिय होने लगा है। ऐसे में सभी जिलों में सतर्कता बरती जा रही है।

होगी कार्रवाई-

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल घूमने आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। नैनीताल जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए सावधानी और कड़े नियम लागू कर दिए हैं। नैनीताल जिले में सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर 500 रुपए जुर्माना चुकाना पड़ेगा। अगर मास्क नहीं पहना तो 1000 रुपए जुर्माना लगेगा। वहीं नियमों का उल्लघंन करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version