उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल जिले में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत मिशन अमृत सरोवर के तहत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा।
40 स्थलों का चयन-
जिसमें दस हजार क्यूबिक क्षमता के 75 सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हर तालाब का क्षेत्रफल चार हेक्टेयर या एक एकड़ निर्धारित है।प्रत्येक सरोवर स्थल के लिए एक सरकारी, एक समुदाय के प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। जिसके बाद इस संबंध में जिलास्तर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें अब तक ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 40 स्थलों का चयन किया जा चुका है।