Site icon Khabribox

नैनीताल: डामरीकरण के कार्य के चलते शहर में यातायात रहेगा डायवर्ट

नैनीताल से जुड़ी खबर है। नैनीताल में मालरोड समेत आंतरिक मार्गों में आज मंगलवार से 15 मार्च तक डामरीकरण कार्य प्रस्तावित किया गया है।

डामरीकरण का कार्य प्रस्तावित

जिसके बाद अब शहर‌ में यातायात डायवर्ट किया जाएगा। लोनिवि के अधीशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि शहर के राजभवन कलेक्ट्रेट मार्ग, लोअर मालरोड से चीना बाबा चौराहे तक करीब तीन किमी हिस्से में डामरीकरण किया जाना है।

डायवर्ट रहेगा यातायात

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बताया गया है कि मंगलवार व बुधवार को चीना बाबा चौराहे से मस्जिद तराहे तक यातायात बंद रखा जाएगा। मस्जिद मार्ग में दोनों तरफ यातायात संचालित किया जाएगा। तल्लीताल की ओर जाने वाले वाहन मस्जिद तिराहे से राजभवन होते हुए तल्लीताल की ओर से जायेंगे।

Exit mobile version