Site icon Khabribox

भवाली: विश्वविख्यात कैंची धाम में नीब करौली बाबा के दर्शन को उमड़े भक्त

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भवाली में विश्वप्रसिद्ध कैची धाम में नीब करौली बाबा के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में रोजाना श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहे हैं।

नीब करौली बाबा के किए दर्शन

इसी बीच रविवार को वीकेंड के दिन भी 5 हजार से अधिक भक्त दर्शनों को पहुँचे। बताया गया है कि सुबह से मंदिर के गेट से भक्त लाइन में खड़े रहे। देर शाम आरती तक भक्त बाबा के दर्शनों को आते रहे। इससे अल्मोड़ा भवाली हाइवे स्थित कैची धाम के पास भीषण जाम लगा रहा।‌

बड़ी संख्या में पंहुचे श्रद्धालु

वहीं इस संबंध में मन्दिर समिति के प्रदीप साह भयु ने बताया कि इस वर्ष वीकेंड में पहली बार रविवार को 5 हजार से ज्यादा भक्त दर्शनों को पहुँचे।

Exit mobile version