Site icon Khabribox

नैनीताल: तीन महिलाओं के चोरी हुए पर्स, पुलिस ने सीसीटीवी के‌ आधार पर कथित अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल में कुछ ही घंटों में एक के बाद एक तीन महिलाओं के पर्स चोरी होने से हड़कंप मच गया।

पर्स चोरी में एक व्यक्ति गिरफ्तार-

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने डांट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसके पास से चोरी का एक पर्स बरामद हो गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपित अधिवक्ता है। जिस पर व्यक्ति खुद को अधिवक्ता बताते हुए हेकड़ी दिखाने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो टूट गया और चोरी की बात कबूल कर ली।

मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version