Site icon Khabribox

नैनीताल: दोस्तों के साथ घूमने आए बुजुर्ग की रहस्यमय परी ताल में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ यहां नैनीताल में लगातार पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है।

परी ताल में डूबने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की परी ताल में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि हरियाणा के गुरुग्राम जनपद के गांव बास पतंका निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग सुबेर सिंह अपने गांव के ही दोस्त रवि, अरुण, तेजपाल और वीरेंद्र के साथ रविवार को नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के चाफी क्षेत्र में घूमने आए थे। बीते कल सोमवार को दोपहर के समय सभी पास ही स्थित परी ताल में नहाने गए। इसी दौरान सुबेर सिंह अचानक पत्थर से संदिग्ध हालात में परी ताल में गिर गए। बताया गया कि उनके दोस्तों को इसका पता तब चला, जब उनका शव ताल की सतह पर तैरने लगा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताल से जुड़ा है रहस्य

वहीं प्रकृति की सुंदरता के बीच स्थित परी ताल को एक रहस्यमय ताल कहा जाता है। नैनीताल शहर से 25 किलोमीटर दूर एक गांव है चाफी। यहां से 3 किमी के पैदल रास्ते पर चलकर परी ताल पड़ता है। कहते हैं कि पूर्णिमा के दिन यहां परियां नहाने आती हैं। परी ताल की असल गहराई का आज तक पता नहीं चल पाया है। क्योंकि ये ताल परियों का ताल माना जाता है, इसलिए स्थानीय लोग यहां नहाने और डुबकी लगाने से परहेज करते हैं।

Exit mobile version