Site icon Khabribox

नैनीताल: केएमवीएन की ओर से बनाए गए आर्टिफिशियल रॉक-क्लाइंबिंग वॉल का हुआ ट्रायल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां डीएसए मैदान में केएमवीएन की ओर से आर्टिफिशियल रॉक-क्लाइंबिंग वॉल बनाए गए।

जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा

जिसका आज बुधवार को ट्रायल किया गया। इस वॉल का ट्रायल सफल रहा है। जिसके बाद अब जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए जल्द खोल दिया जाएगा। बताया गया है कि नैनीताल में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के इस आर्टिफिशियल वॉल को बनाया जा रहा है। यह वॉल थ्री फेस होगी। जिसमें पर्यटक रॉक क्लाइंबिंग का अनुभव प्राप्त कर पाएंगे। राज्य योजना के तहत 95 लाख रुपये की लागत से इस आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वॉल का निर्माण करवाया गया है।

Exit mobile version