Site icon Khabribox

नैनीताल: बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को कैंची धाम पंहुचे बिंदू दारा सिंह, कहा बाबा नीब करौरी पर तैयार किया जा रहा है भजन

रामनगर (नैनीताल) से जुड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता बिंदू दारा सिंह प्रसिद्ध कैंची धाम पंहुचे। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।

बाबा नीब करौरी महाराज पर तैयार किया जा रहा भजन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पहली बार बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने कैंचीधाम गये। जहां उन्हें बहुत शांति मिली। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी पर भजन तैयार किया जा रहा है जो जल्द ही भक्तों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा। अभिनेता बिंदू दारा सिंह ने बताया कि वह दूसरी बार रामनगर आए हैं। पहले वह सावधान इंडिया की शूटिंग के लिए आए थे, तब उन्होंने कॉर्बेट पार्क का भ्रमण किया था। शुक्रवार की शाम को वह रामनगर पहुंचे और शनिवार सुबह वह रामनगर से कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने पहुंचे।

Exit mobile version