Site icon Khabribox

नैनीताल: अचानक चलती कार में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। इन लोगों ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

कार में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले में भीमताल में बुधवार की सुबह 10 बजे तल्लीताल के पास चलती कार में आग लग गई। कार में हदासे वक्त सवार तीन महिला और एक युवक थे। चारों लोग हल्द्वानी से भवाली की तरफ जा रहे थे। इन लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।‌ वहीं स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। इससे सड़क मार्ग भी बाधित रहा। जिसके बाद अब यातायात सुचारू कर दिया गया है।

Exit mobile version