Site icon Khabribox

नैनीताल: हाईकोर्ट की फटकार, नैनी झील में चला सफाई अभियान, निकाला कचरा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीझील में काफी कचरा होने से गंदगी बढ़ गई है। जिस पर हाईकोर्ट ने फटकार लगाई।

झील से निकाला कचरा

जिस पर कचरे को लेकर हाईकोर्ट की फटकार का असर आज मंगलवार को दिखा। नगर पालिका, सिंचाई विभाग ने नैनीझील में मंगलवार सुबह से भी सफाई अभियान चलाते हुए कचरा निकालना शुरू कर दिया। हालांकि दिन में हुई बारिश के कारण इस काम में रूकावट आती रही। करीब चार घंटे तक तल्लीताल व मल्लीताल बोट स्टैंड के समीप जमा कचरा एकत्रित किया गया। साथ ही लोगों से झील और नालों में कचरा ना डालने की अपील की गई है।

Exit mobile version