Site icon Khabribox

नैनीताल: जिला बार नैनीताल का चुनाव कार्यक्रम जारी, देखें कब होंगे मतदान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला बार नैनीताल का चुनाव कार्यक्रम आज बुधवार को जारी कर दिया गया है।

19 मई को होंगे चुनाव

इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि जिला बार में वर्ष 2023-2024 की नयी कार्यकारिणी के लिये पदाधिकारियों का चुनाव होना है। इसके लिये 9 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 11 व 12 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी, 15 व 16 मई को नामांकन पत्र जमा किये जायेंगे। नाम वापसी व नामांकन प्रपत्रों की जांच के एक ही तिथि 17 मई को रखी गयी है। 19 मई को मतदान होगा व उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी।

Exit mobile version