Site icon Khabribox

नैनीताल: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लड़ियाकाटा के जंगल में हुआ भूस्खलन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

आज धूप खिली हुई है। वहीं यहां बीते कल बारिश से लड़ियाकाटा के जंगल में भूस्खलन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के दौरान भवाली मार्ग स्थित लड़ियाकाटा क्षेत्र के जंगल में ऊंचाई वाले हिस्से में भूस्खलन हुआ है। लड़ियाकाटा क्षेत्र में एयरफोर्स का रडार स्टेशन है। इससे लगते जंगल में कई जगहों पर भू-धसांव भी हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्काल आपदा विभाग के जिला कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

Exit mobile version