Site icon Khabribox

नैनीताल: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी से सुंदरखाल जा रही एक कार बीते कल शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे आशीष कार्की (30) पुत्र स्व. मदन सिंह और उनकी पत्नी गीतिका कार्की (29) निवासी भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी से सुंदरखाल रिश्तेदार के घर आयोजित भागवत कथा में जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पदमपुरी के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हल्द्वानी रेफर किया

इस हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। जिस पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार पति-पत्नी को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version